छह दिनों से महिला लापता, शिकायत दर्ज
दनियावां | घर से शौच के लिए निकली महिला के लापता हो गई है। लापता महिला की बड़ी बहन ने दनियावां थाने में लिखित शिकायत की है। घटना नेटार गांव की बताई जा रही है। नालन्दा जिला के बेना थाना अंतर्गत धमौली गांव निवासी भोला ठाकुर अपनी प|ी सोनी देवी (28 वर्ष) व दो बच्चों के साथ अपने ससुराल दनियावां थाना क्षेत्र के नेटार गांव में रहते हैं। पीड़ित परिजनों ने बताया कि होलिका दहन के शाम सोनी नेटार गांव से खुसरूपुर सड़क मार्ग पर शौच के लिए निकली लेकिन अबतक घर लौटकर नहीं आयी। काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला तो शनिवार को इस बात की लिखित शिकायत दनियावां थाने में की। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।