महाराजगंज के धोबवलिया गांव में महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
स्थानीय थाना क्षेत्र के धोबवलिया गांव में खेत में शौच करने गयी महिला की गला रेतकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से गांव में हड़कम्प मच गया। मृतका की पहचान धोबवलिया गांव निवासी पृथ्वी प्रसाद के 45 वर्षीय प|ी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने महाराजगंज थाना को दी। जहां थाने में पदस्थापित एसआई पंकज ठाकुर ने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मृत महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतका के पुत्र प्रिन्स कुमार ने थाने में आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना का कारण नाजायज संबंध का विरोध करना बताया जा रहा है। बताते हैं कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हो चुकी है लेकिन आरोपी मानने वाला नहीं था और लगातार हो रहे विरोध से क्षुब्ध चल रहा था।
बेटा बोला- महिला ने बताया कि तुम्हारी मां की हत्या हो गईमृतका के पुत्र ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में कहा है कि मेरी मां लक्ष्मी देवी गुरुवार की शाम 7:00 बजे के आस-पास शौच करने के लिए गयी थी। मैं शाम को सब्जी लेकर आ रहा था तो रास्ते में गांव की एक महिला ने मुझे कहा कि तुम्हारी मां की गल्ला रेतकर कर हत्या कर दी गयी है। मैंने घटना स्थल पर जा कर देखा तो मेरी मां खून से लथपथ पड़ी थी। मैने उसी तरफ से लालबाबू महतो को भागते हुए देखा।
गांव के ही लालबाबू महतो पर लगाया आरोप: पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मंगनी महतो के पुत्र लालबाबू महतो के साथ मेरी मां के नाजायज संबंध रहे है। जिसको लेकर कई बार ग्रामीण स्तर पर पंचायती हो चुकी है। जिसको लेकर लालबाबु महतो नाराज रहता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त लालबाबू महतो को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के तीन पुत्र और एक पुत्री है। मृतका के पति पृथ्वी प्रसाद और दो पुत्र राजू प्रसाद व सोनू कुमार पंजाब में रहकर कमाते थे। जबकी पुत्री की शादी हो चुकी है। घर पर पुत्र प्रिंस और मृतका लक्ष्मी देवी साथ में रहते थे। थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने बताया कि मृतक महिला के मोबाइल को जप्त कर लिया गया है और उसका सीडीआर निकाला जा रहा है। प्रथम दृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लगता है। नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बसंतपुर में शव पहुंचते
ही मचा कोहराम
सीवान| प्रखंड के बसांव गांव के नवका टोला में शुक्रवार को गोपालगंज जिले में सड़क हादसे में मृत युवक का शव आते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के विलाप से जुटे लोगों की आंखें नम हो गई। मृतक गांव के शिव कुमार राय का 22 वर्षीय बेटा दीपक कुमार था। गुरुवार को वह एक शादी समारोह में भाग लेने गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव गया था। बरौली में रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके साथ गांव का एक युवक भी गया था। परिजन व गांव के लोग घटना को लेकर कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से कर बरौली पुलिस ने बसांव पंचायत के मुखिया संचय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह को घटना के बाबत सूचना दी।
महाराजगंज में शोकाकुल परिजन।
पुत्र ने दर्ज करायी नामजद प्राथमिकी, पूर्व में तीन-चार बार हो चुकी है पंचायती, लेकिन आरोपी मानने का नहीं था तैयार