दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या
फुलवारीशरीफ|नवादा गांव में बुधवार की अहले सुबह दहेजलोभी ससुरालवालों ने दो बच्चाें की मां की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता छोटेलाल पंडित ने उसके पति, सास व ननदोई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पति चंदन कुमार अाैर सास रामकली देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोचाचक निवासी छोटेलाल पंडित ने बताया कि उन्हाेंने अपनी बेटी रिंकी की शादी 2007 में नवादा गांव निवासी मैकेनिक चंदन कुमार से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग करने लगे और अक्सर रिंकी के साथ सास, पति व ननदोसी मारपीट करते थे। मंगलवार की रात सास को खाना खिलाने को लेकर पति-प|ी में झगड़ा हुआ था। बुधवार को तीनों ने मिलकर रिंकी की हत्या कर दी। रिंकी के गले पर निशान भी पाया गया है। थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत पर सस्पेंस बरकरार है कि हत्या है या आत्महत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा।