महिला यात्री का मंगलसूत्र झपट भाग रही महिला चोर गिरफ्तार
मसौढी। तारेगना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर 63247 अप सवारी गाडी में सवार होने के दौरान एक महिला यात्री के गले से एक महिला चोर ने उसका मंगलसूत्र झपट लिया और भागने लगी। लेकिन यात्रियों और जीआरपी ने उसे खदेड़ कर मंगलसूत्र के साथ पकड़ लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।कादिरगंज थाना के पकौडा के मुकेश नारायण कुमार की प|ी रेशमी कुमारी रविवार का तारेगना से नदौल जाने के लिए 63247 अप सवारी गाडी में सवार हो रही थी। इसी दौरान एक महिला चोरने उसे गले से उसका मंगलसूत्र झपट लिया और भागने लगी। गिरफ्तार महिला चोर रूबी खातून सुल्तानगंज थाना के कर्बला दरगाह के पास की रहने वाली है।
बाढ़ में शराब बरामद, चार गिरफ्तार
बाढ़| एनटीपीसी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि दरियापुर तथा सहनौरा गांव में कुछ लोगों द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने सबसे सहनौरा गांव में छापेमारी की। जहां से फ्रूटी टेट्रा पैक नामक शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने दरियापुर गांव में भी एक व्यक्ति के घर में छापेमारी की। जहां से तीन बड़े-बड़े बोरे में छिपाकर रखे गए शराब बरामद किया गया। वही मौके से एक को गिरफ्तार किया गया।
चार शराबी भेजे गए जेल
फतुहा। पुलिस ने रविवार काे चार शराबियाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें मछरियावा का अजय कुमार अाैर बांकीपुर गोरख के दिलीप कुमार, मनोज कुमार व विकास कुमार शामिल हैं।