केंद्र की नीतियों से सशक्त और स्वावलंबी हुईं महिलाएं
पटना|भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि 6 वर्षों के अपने कार्यकाल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर कदम पर महिलाओं को बढ़ावा दिया है। उनके लिए सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक योजनाएं बनाई गई हैं। सरकार ने अपनी योजनाओं के माध्यम से शहरों में रहने वाली कामकाजी महिलाओं से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं तक के हित का बखूबी ख्याल रखा है, जिससे उनका जीवन पहले से काफी आसान और बेहतर हुआ है। 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस की सुविधा मिल चुकी है। मुद्रा योजना के तहत 15 करोड़ से अधिक महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय खड़ा करने के लिए आर्थिक मदद दी जा चुकी है। ‘महिला ई-हाट’ के कारण हजारों स्वयं सहायता समूहों व उनसे जुड़ी लाखों महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए घर बैठे नए बाजार मिल रहे हैं।