पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Siwan News Women Of Epwa Said Bjp Government Is Spreading Hatred In The Country In Exchange For Unity And Brotherhood

एपवा की महिलाओं ने कहा-एकता और भाईचारे के बदले देश में नफरत फैला रही है भाजपा सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ऐपवा द्वारा एक जुलूस बस स्टैंड से निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अांबेडकर पार्क पर एक सभा की गई। मार्च में शामिल ऐपवा के राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि देश में एकता, समता ,भाईचारा की जगह संघ-भाजपा पूरे देश में नफरत और उन्माद की जहर घोलने में लगे है। शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, महंगाई जैसे मुद्दे आज भाजपा के कैलेण्डर से गायब है। देश की आजादी मेें जिस संघी भाजपाईयों का कोई इतिहास नहंी है। सता के बल जिसकों चाहे देशद्रोही करार दे दें ,हत्या कर दे, उनकी आजादी है और तो और गांधी के हत्यारे को भी आज देशभक्त कहने में भाजपा को कोई गुरंज नहीं है। आज हर जिला में साहीनबाग है। एनआरसी ,एनपीआर और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध हमारी बहनें हर जुल्म को झेलकर कर रही है। मौके पर ऐपवा जिला सचिव सोहिला गुप्ता, स्वर्णिमा सिंह, नाइमा अख्तर, कुंती देवी, नीलम सिंह, शकीला ,आफरीन, जमीला आदि थीं।

एपवा ने किया विरोध प्रदर्शन।
खबरें और भी हैं...