पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फगुआ गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं, लगाए ठुमके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हर मन हाेलियाना है, मस्ती के बीच अबीर अाैर गुलाल की उड़ रही है। पटनावासी होली के रंग में सराबोर हो गए हैं। नृत्य, संगीत के बीच मस्ती का आलम ये है कि आपस गीले-शिकवे भुलाकर वे गले मिल रहे हैं। कार्यक्रम था रविवार को पाटलिपुत्रा स्थित होटल पाइन में मधुरिमा क्लब की ओर से ओपन माइक सह होली मिलन का। कार्यक्रम में फिल्मी और लोकगीत के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गाए जाने वाले फगुआ गीतों की धूम मची। इस मौके पर लोगों ने ठंडई का भी लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा मस्ती रंग बरसे भीगे चुनरवा वाली..., होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं होली..., बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी तो बोले रे..., गीतों पर हुआ। दो दिन पहले से ही लोगों पर होली की खुमारी सर चढ़कर बोल रही है। रंग-अबीर लगाना शुरू हुअा तो लोगों ने इसका खूब लुफ्त उठाया।

महाकवि काशीनाथ पांडेय ने लिखी संसार की सबसे लंबी कविता

सिटी रिपोर्टर | बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में रविवार को महाकवि काशीनाथ पांडेय की जयंती-सह-पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने कहा कि महाकवि ने ‘बयाने-क्रौंच ताईर\\\' नाम से तीस हजार छः सौ नब्बे पंक्तियों वाली संसार की सबसे लंबी कविता लिखी। उद्घाटनकर्ता बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी के पूर्व निदेशक प्रो. अमर कुमार सिंह ने कहा कि काशीनाथ की रचनाओं को पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए। महाकवि के गीत-संग्रह ‘कुछ पूजा के आयोजन सा\\\' का लोकार्पण करते हुए बीएन मंडल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. अमरनाथ सिन्हा ने कहा कि लोकार्पित पुस्तक की कविता ‘जीना ही है\\\' में एक महाकाव्य के बीज तत्त्व दिखाई देते हैं। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. ब्रजेश पांडेय, विशिष्ट अतिथि राजभाषा विभाग के निदेशक इम्तियाज अहमद करीमी, बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश चंद्र झा, दूरदर्शन केंद्र पटना की पूर्व केंद्र-निदेशक र|ा पुरकायस्थ, डॉ. कल्याणी कुसुम सिंह आदि ने भी अपनी बातें रखीं।

दैनिक भास्कर मधुरिमा क्लब की ओर से होली मिलन समारोह

जज रानी चौबे (बाएं) और मधुरिमा क्लब के होली मिलन समारोह में होली के गीतों पर झूमतीं-ठुमके लगातीं महिलाएं।

रंग-बिरंगे ड्रेसेज में लोग खूब थिरके

कार्यक्रम में लोगों ने गुलाल से होली खेली, ओपन माइक का आयोजन भी हुआ। रंग-बिरंगे ड्रेसेज में महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण पर कई कविताएं सुनाईं तो कुछ ने गाना तो, कुछ ने डांस कर माहौल में चार चांद लगाया। इस दौरान होली की टोपी, मुखौटा, माला के साथ ही अलग-अलग कलर के बाल लगाए नजर आए। होली के माहौल में लोगों ने कहा बुरा ना मानो होली है। वहीं जज में सोशल वर्कर और मॉडल रानी चौबे थीं। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सुरभि ने किया।
खबरें और भी हैं...