पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Women Took Command Of The Train From The Plane, From The UTS Counter Of The Station To The ATC Tower Of The Airport.

महिलाओं ने संभाली ट्रेन से प्लेन तक की कमान, स्टेशन के यूटीएस काउंटर से लेकर हवाई अड्‌डे का एटीसी टावर तक रहा इनके जिम्मे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना एयरपाेर्ट पर महिलाएं ड्यूटी करती हुईं। - Dainik Bhaskar
पटना एयरपाेर्ट पर महिलाएं ड्यूटी करती हुईं।
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार काे पूर्व मध्य रेल के कई स्टेशनाें पर महिला कर्मियाें ने ट्रेन परिचालन की कमान संभाली
  • पटना जंक्शन पर आरआरआई कंट्राेल और यूटीएस काउंटर पूरी तरह महिलाओं के हवाले रहे।

पटना. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार काे पूर्व मध्य रेल के कई स्टेशनाें पर महिला कर्मियाें ने ट्रेन परिचालन की कमान संभाली। पटना जंक्शन पर आरआरआई कंट्राेल और यूटीएस काउंटर पूरी तरह महिलाओं के हवाले रहे। टिकट चेकिंग में भी अधिकतर जगह महिलाओं काे लगाया गया था। महिला रेलकर्मियाें काे स्टेशन डायरेक्टर डाॅ. नीलेश कुमार ने सम्मानित किया। गुलजारबाग स्टेशन की भी पूरी व्यवस्था महिलाअाें के जिम्मे रही। पूर्व मध्य रेल के सीपीअारअाे राजेश कुमार ने बताया कि 1 से 10 मार्च तक महिला गौरव अभियान चलाया जा रहा है। उधर मुजफ्फरपुर से साेनपुर तक महिलाअाें ने मालगाड़ी का सफल परिचालन किया।

एयरपोर्ट : अधिकारी-स्टाफ रहीं साथ
पटना एयरपोर्ट की कमान रविवार को महिलाअाें ने संभाली। एटीसी टावर की कमान चंचला कुमारी और उनकी साथी महिलाओं ने संभाल रखी थी। महिला अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट पर कार्यरत कांट्रेक्ट पर बहाल महिला स्टाफ भी थीं। माैके पर होली मिलन समारोह भी आयाेजित किया।

सिटी बस : 27800 ने की फ्री यात्रा
रविवार को परिवहन निगम ने सिटी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी। 27,800 महिलाअाें ने इस सुविधा का लाभ उठाया। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि सिटी बसों में महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए सीसीटीवी कैमरा और जीपीएस लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...