वीमेन अंडर 19 : मणिपुर से बिहार 113 रनों से जीता
वीमेन अंडर 19 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार काे बिहार की टीम ने मणिपुर को 113 रनों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी। अांध्र प्रदेश के कडपा में वार्इएस राजा रेड्डी एसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच काे जीतने के साथ ही बिहार की टीम ने सभी चार अंक अर्जित कर लिए। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की ओर से पारी की शुरुआत वैदेही यादव और विशालाक्षी ने की। लेकिन, शुरुआत अच्छी नहीं रही। 12 रन के योग पर बिहार को पहला झटका वैदेही यादव के रूप में लगा। फिर दूसरा झटका 33 रन के योग पर श्रुति के रूप में लगी, जिसे एल लींथोई ने 10 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। उसके बाद याशिता सिंह के 36 रन की उपयाेगी पारी खेल कर बिहार टीम काे संकट से उबारा। साथ ही विशालाक्षी के 24 रन, हर्षिता के नाबाद 37 रन अाैर 39 अतिरिक्त रनाें के सहारे बिहार की टीम 48.5 ओवर में 191 रन बनाकर अाॅल अाउट हाे गर्इ।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपुर के बल्लेबाज 33.5 ओवर में महज 78 रन के स्काेर पर अााॅल अाउट हो गई। मणिपुर की एकमात्र बल्लेबाज चोंग ने बिहार के गेंदबाजों का डटकर सामना करते नजर आई और 44 रन बनाकर नाबाद लौटी। लेकिन, वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकी और मणिपुर काे बिहार के हाथों 113 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। बिहार की इस जीत पर सभी खिलाड़ियों और टीम से जुड़े सभी पदाधिकारियों को बीसीए के अध्यक्ष राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय सिंह, अजय नारायण शर्मा, नीरज सिंह राठौर, सुबीर चंद्र मिश्रा, धर्मवीर पटवर्धन, ओमप्रकाश तिवारी, सोना सिंह और बीसीए के मीडिया प्रभारी कृष्णा पटेल ने बधाई दी है।
सीनियर वीमेंस वन डे में मणिपुर को बिहार आठ विकेट से हराया
सीनियर वीमेंस वन डे में मणिपुर को हरा, बिहार आठ विकेट से जीता
सिटी रिपोर्टर.पटना
केसीएपी ग्राउंड पुडुचेरी में आयोजित सीनियर वीमेंस वनडे में खेले गए मुकाबले में बिहार ने मणिपुर को आठ विकेट से शिकस्त दी।
मणिपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। रेबिका ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी, चिंगखेई एम ने 38 रन और लॉयडांटों टीएच ने 20 रन की रन की पारी खेली। टीम को अतिरिक्त से 12 रन मिले। गेंदबाज अर्चना कुमारी ने 16 रन देकर तीन,निवेदिता ने दो, अमिषा कुमारी अंशु और अपूर्वा ने एक-एक विकेट चटकाए। एक खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुई।
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार के सलामी बल्लेबाज प्रीति और साना अली की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया और जीत के लिए दिए गए 158 रनों के लक्ष्य को 31.1 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। बिहार को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली प्रीति ने 67 रन, जबकि साना अली ने 66 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अपूर्वा कुमारी ने नाबाद चार रन और बी. कुमारी ने नाबाद छह रन की पारी खेलकर पूरा किया। गेंदबाज मेरी के ने दो विकेट हासिल किया।
गेंदबाजी में तेजस्वी व बल्लेबाजी में यशिता के कमाल