पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं शिक्षित होंगी विकसित होगा समाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना | चंद्रवंशी समाज की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन जरासंघ स्मारक मेमोरियल बुद्ध ट्रस्ट हुआ। उद्घाटन जहानाबाद सांसद चंद्रेश्वर चंद्रवंशी एवं सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने किया। सांसद ने कहा कि जिस समाज की महिलाएं शिक्षित हो गईं, वह समाज खुद विकसित हो जाएगा। समाज को एकजुट और बेटियों को शिक्षित करने की बात कही। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा कि समाज अगर एकजुट हो गया तो हर जगह वे अपना परचम लहरा सकते हैं। चाहे वो शिक्षक का क्षेत्र हो या राजनीति का। प्रणव ने सामाजिक कार्यों की सराहना की। समारोह में सभी ने गीत-संगीत का जमकर आनंद लिया अौर एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं समाज के वरीय राजनेता, सामाजिक लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंद्रिका प्रसाद ने की। इस मौके पर बबलू मुखिया, वार्ड पार्षद इन्द्रदेव चन्द्रवंशी, लडडू चन्द्रवंशी, वीरेंद्र कुमार, मुन्ना चन्द्रवंशी, विन्देशर, मुन्ना चन्द्रवंशी, विद्यापति चन्द्रवंशी, रंजीत चन्द्रवंशी, पवन देव चन्द्रवंशी, सुभाष चन्द्रवंशी, सच्चिदानंद चन्द्रवंशी, ओम प्रकाश चन्द्रवंशी, अशोक कुमार, विकास चन्द्रवंशी, शशि, नीलम देवी, कौशिल्या देवी, मधु देवी, प्रतिभा देवी कर रही थीं।
खबरें और भी हैं...