- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Siwan News Women Workers Got The Responsibility Of A Train On The Chhapra Gorakhpur Route Women Also Commanded Security
छपरा-गोरखपुर रूट पर महिलाकर्मियों को मिला एक ट्रेन का जिम्मा, सुरक्षा की कमान भी महिलाओं को
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे ने भी महिलाओं को सम्मान दिया और यह बताने की कोशिश की कि रेलवे भी महिलाओं को उचित भागीदारी दी जाती है। छपरा- गोरखपुर रेलखंड पर रविवार को एक ट्रेन के परिचालन की पूरी तरह से महिला कर्मियों को थी। इसमें लोको पायलट से लेकर गार्ड, टीटीई व सुरक्षा कर्मी भी महिलाओं को ही लगाया गया था। महिला सशक्तिकरण को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से भटनी के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी संख्या 55115 की कमान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला रेलकर्मियों को दी। यह ट्रेन छपरा जंक्शन से रविवार की सुबह 7:35 बजे प्रस्थान कर सीवान के रास्ते 11:50 बजे भटनी जं पहुंची। इसको लेकर रेलवे प्रशासन के द्वारा तैयारी कर ली गई है। इस ट्रेन के सीनियर सहायक लोको पायलट के रूप में श्वेता यादव, गार्ड सोनाली कुमारी, चेकिंग स्टाफ के रूप में टीटीई ममता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, निशा कुमारी तथा सुरक्षाकर्मी के रूप में आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अर्चना उपाध्याय, हेड कांस्टेबल बिंदु, कांस्टेबल बिन्नू तथा सुमन शामिल थी। सीवान स्टेशन पर ट्रेन के आने के साथ ही एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने सीवान स्टेशन पर महिला रेल कर्मियों का स्वागत किया गया। सुबह 9 बजे ट्रेन के आने के पहले ही स्वागत के लिए तैयारी की गई थी। मौके पर शाखा अध्यक्ष शशिकांत तिवारी, शाखा मंत्री विनोद रंजन, स्टेशन अधीक्षक नवनीत कुमार, केन्द्रीय नेता अब्दुल मजिद खान, मो. जान खान, सत्येन्द्र पंडित, संजय कुमार, संजीत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, हरेश रजक, कमर अली, अभिषेक कुमार, अवधेश कुमार, वृजमोहन आदि मौजूद थे। सीनियर सहायक लोको पायलट श्वेता यादव ने कहा कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं है। गार्ड सोनाली कुमारी ने कहा कि रेलवे का यह सराहनीय कदम है। अगर महिलाओं को भी पूरी तरह से जिम्मेवारी दी जाएं तो वे भी बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेवारी को पूरा कर सकेंगी।
सजग रहने से ही मिलेगा अधिकार: जिप अध्यक्ष
रामदेव नगर स्थित जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी के आवास पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिलाओं को फलदार पौधा देकर जिप अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया। जल जीवन हरियाली को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। जिप अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि आज महिलाएं घर से बाहर निकलकर हर क्षेत्र में कायमयाबी हासिल कर रही हैं। मौके पर बड़हरिया विधायक श्यामबहादुर सिंह, जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, जिप सदस्य समरजीत सिंह, सुशील कुमार डब्ल्यू, हितेश कुमार ,नीरज कुमार, पिंकी देवी, सुशीला देवी, दुर्गावती देवी, चंद्रिका राम, ललन यादव, राजबली मांझी, जयकरण महतो, प्रो.जयराम यादव, उषा देवी, मिना देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
‘स्वस्थ बिटिया-सशक्त’ बिटिया चलेगा अभियान
खुरमाबाद में रामादुलारी महिला व बाल विकास संस्थान की अध्यक्ष किरण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं में किशोरावस्था मे होने वाले हार्मोनल असंतुलन विषयक पर महिलाओं व किशोरियों को जागरूक किया जाएगा। कार्यकारी सचिव काजल सिंह आर्या ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़कर कार्य करने की जरूरत है। बैठक में गोल्डी सिंह, रानी कुमारी, पूजा कुमारी, संगीता देवी, रीता देवी, रिमझिम कुमारी आदि थीं। महिलाओं को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
दुनिया की आधी आबादी का सम्मान नैतिक जिम्मेदारी
दक्ष बीएसी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शिक्षक सम्मान व होली मिलन समारोह निर्सिंग कॉलेज और नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता नर्सिंग कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ जीतेश सिंह ने किया। संचालन उपप्राचार्य डॉ रमन चतुर्वेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ अमित चतुर्वेदी ने किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक कार्तिक सिंघल ने कहा कि सृष्टि की रचनाकार महिला हैं ।
मौके पर शिक्षक नेता विश्व मोहन सिंह , प्राचार्य डॉ. अमित चतुर्वेदी , जिला माध्यमिक संघ के परीक्षा अध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह ,प्रो संदीप यादव ,हरिकांत सिंह ,योगेश कुमार , रजनीश कुमार मौर्य , पटना के चर्चित चित्रकार अविनाश कुमार गुप्ता,सुबोध कुमार सिंह आदि थे।
छपरा जंक्शन से भटनी के बीच चलने वाली पैसेंजर के सभी रेलकर्मचारी महिलाएं ही होंगी
फलदार पौधा देकर सम्मानित करतीं जिप अध्यक्ष संगीता देवी
पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में शामिल एसपी व डाॅक्टर।
दक्ष बीएसी नर्सिंग कॉलेज के कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व अन्य
सीवान स्टेशन पर महिला रेलकर्मियों का स्वागत करते एनई रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्य।