पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नारी सशक्तीकरण से बिहार की सामाजिक संरचना में आया बदलाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारी सशक्तीकरण से बिहार की सामाजिक संरचनाओं में बदलाव आया है। बिहार की बेटियों ने अपने दम पर जो परचम लहराया है, वह दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा बन रही है। ये बातें सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहीं। वे गोविंदपुर स्थित विश्वबंधु पुस्तकालय में विश्व महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी काे संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि सरकार बिहार की बेटियों को शैक्षणिक माहौल देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकारी सेवाओं में बिहार की बेटियों ने अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि शैक्षणिक संस्थानों के सही संचालन के लिए सामाजिक सरोकार की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने लोगों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से स्वागत करने की बजाए छोटे पौधे से स्वागत करने की अपील की। गोष्ठी की अध्यक्षता पुस्तकालय के अध्यक्ष रामजी प्रसाद अाैर मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय ने किया। माैके पर गीता देवी, सुरेंद्र नारायण मिश्र, सतीश कुमार, धर्मवीर गोप, संजय पांडेय, रणधीर यादव, सत्येंद्र कुमार, सीताराम प्रसाद, अनुरोध कुमार, सिद्धनाथ चक्रवर्ती अादि मौजूद थे।

महिला दिवस पर गोष्ठी को सम्बोधित करते मंत्री नीरज कुमार।
खबरें और भी हैं...