पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाप-बेटा को गोली मार किया जख्मी, महिला गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना सिटी | सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के रानीघाट के समीप सोमवार की रात आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना में गोपाल उर्फ मोगला, उसका बेटा राहुल जख्मी हो गया। घायलों को उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि घायल लोग शराब के धंधेबाज हैं। मोगला का एक और बेटा है सन्नी, जिसने उसी मोहल्ला के निवासी ललित नारायण सिंह काे किसी बात को लेकर हुए विवाद में थप्पड़ जड़ दिया था। इसी बात से आक्रोशित होकर ललित नारायण सिंह ने बाप-बेटा को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। गोलियों के आवाज से पूरे मोहल्ले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि घायल के बयान पर पुलिस ने ललित नारायण व उसकी प|ी को भी आरोपित किया है। पुलिस ने प|ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार पति की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
खबरें और भी हैं...