- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna News Yes Bank Founder Rana Arrested In The Morning Stopped Daughter Going Abroad In The Evening At Airport
यस बैंक संस्थापक राणा सुबह में अरेस्ट, शाम को विदेश जा रही बेटी को एयरपोर्ट पर रोका
ईडी ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को 20 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार तड़के 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। विशेष पीएमएलए काेर्ट ने राणा को 11 मार्च तक ईडी के रिमांड पर भेज िदया है। मनी लाॅन्ड्रिंग अाैर िवत्तीय गड़बड़ियाें की जांच में सहयाेग नहीं करने पर ईडी ने यह गिरफ्तारी की। ईडी ने 62 साल के राणा की प|ी बिंदू कपूर, बेटियाें-राखी, राेशनी अाैर राधा के ठिकानाें पर भी छापे मारे। राेशनी काे इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियाें ने रविवार शाम मुंबई हवाईअड्डे पर लंदन जाने से राेक दिया। उनके खिलाफ लुकअाउट नाेटिस जारी है।
किसी भी एटीएम से निकासी कर सकेंगे यस के ग्राहक
पटना | यस बैंक के ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। ग्राहक अब डेबिट कार्ड से किसी भी एटीएम से रुपयों की निकासी कर सकते हैं। यस बैंक के सभी एटीएम भी फंक्शनल हो गए हैं। यह जानकारी खुद बैंक ने शनिवार देर रात ग्राहकों को ट्विटर पर दी। आरबीआई द्वारा नियंत्रण में लेने के बाद बैंक के एटीएम से निकासी नहीं हो रही थी।
ईडी की गिरफ्त में राणा कपूर।