पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार म्यूजियम के पास से डस्टर कार से युवक को जबरन उठाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेली रोड पर बिहार म्यूजियम के पास से डस्टर कार पर सवार संदिग्ध ने एक युवक का जबरन उठा लिया और उसे दानापुर की ओर लेकर फरार हो गए। वहीं पर उस युवक का एक दोस्त विकास भी था। युवक को दिन के एक से डेढ़ बजे के बीच उठाया गया। विकास ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी कि उसके दोस्त को किसी ने कार बीआर 01 सीटी- 6167 से उठा लिया है बल्कि वहां से गुजर रहे एक अनजान राहगीर अनिल को बताया। अनिल वैशाली के पातेपुर का रहने वाले हैं। वे बेटी के एजुकेशन लोन के लिए मौर्यलोक आए थे। वहां लोन के बारे में खास जानकारी नहीं मिलने पर वे न्यू सचिवालय के शिक्षा विभाग में पदस्थापित अधिकारियों से मिलने चले गए। करीब दो घंटे के बाद वे विभाग से लौटे तो सचिवालय मोड़ पर मौजूद जिप्सी में तैनात पुलिसकर्मियों को बताया कि एक युवक को कार से उठा लिया गया है। अनिल ने कार का नंबर भी पुलिस को बताया। पुलिस को जब अनिल से घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने मैसेज फ्लैश कर दिया। मैसेज फ्लैश होने के बाद कोतवाली पुलिस से लेकर वरीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

बोरिंग रोड निवासी के नाम से रजिस्टर्ड है कार

आननफानन में कोतवाली थानेदार सचिवालय मोड़ पहुंचे और अनिल से सारी बातों की जानकारी ली। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाया गया तो पता चला कि वह कार बोरिंग रोड में रहने वाले किसी गुंजन कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। कोतवाली पुलिस गुंजन के घर पर पहुंची पर वह वहां नहीं था। कार भी नहीं थी। सूत्रों के अनुसार गुंजन मूल रूप से गया जिले का रहने वला है। देर रात तक पुलिस न तो उस युवक को बरामद कर सकी और न ही कार का सुराग लगा सकी। अनिल से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उस युवक के परिजन देर रात तक पुलिस के पास नहीं पहुंचे और न ही विकास पुलिस के सामने आया है। युवक व कार का सुराग लगाने में पुलिस जुटी है।
खबरें और भी हैं...