पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवाओं को पसंद आ रही जेपी तुम लौट आओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कथाकार ममता मेहरोत्रा की पुस्तक जयप्रकाश तुम लौट आओ को पाठक खूब पसंद कर रहे हैं। आज के दौर में जयप्रकाश की कितनी ज़रूरत है इस पर रचित इस पुस्तक की बिक्री बहुत तेजी से हो रही है। ममता बताती हैं कि प्रकाशक से मिली जानकारी के अनुसार किताब को सबसे ज्यादा युवा वर्ग के पाठक खरीद रहे हैं। उन्हें इस पुस्तक से जेपी से संबंधित उन सारी बातों की जानकारी मिल रही है जो अभी तक उनको नहीं थी।

इसके साथ ही दिल्ली में निर्भया कांड के दोषियों को अबतक फांसी नहीं मिलने पर भी ममता ने काफी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि देश के कानून में कितने पेंच हैं इसका सीधा उदाहरण अब देखने को मिल रहा है। एक बेटी के साथ इतनी बर्बरतापूर्ण तरीके से दरिन्दगी की गई लेकिन अब तक वे बच हुए हैं। एक मर्सी पेटिशन के बाद दूसरा, तीसरा डाल कर दोषी फांसी की सजा को कम करवाने पर तुले हैं। इन दरिन्दों को अब फांसी हो जानी चाहिए, नहीं तो अपराधियों के मन में ये बात बैठ जाएगी कि वीभत्स घटना करने के बाद भी वे बच सकते हैं।

किताब के साथ ममता मेहरोत्रा।
खबरें और भी हैं...