ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
सरायओपी थानाक्षेत्र के तरवारा मोड़ के समीप शनिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान महादेवा ओपी थानाक्षेत्र के हकाम निवासी विक्रमा सिंह के पुत्र 30 वर्षीय जितेन्द्र प्रसाद के रूप में हुई है। जितेन्द्र एक माह पूर्व सउदी अरब से अपने गांव होली का त्योहार मनाने के लिए आया था और शनिवार को अपनी प|ी से मिलने के लिए गोरेयाकोठी थानाक्षेत्र के सिसई गांव में अपने ससुराल जा रहा था। प|ी ससुराल में थी। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर छपरा की तरफ फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पॉकेट से कुछ विदेशी करेंसी के अलावा नगद बरामद किया है। मृतक जितेन्द्र प्रसाद अपने दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई प्रमोद सिंह गांव में रहता है। मौत के बाद से मृतक के गांव में कोहराम मचा है।
दरौली में निकरी नाले से महिला का शव बरामद
दरौली| दरौली थाना क्षेत्र के कुर्मीटोला निकरी नाला में शनिवार को पुलिस द्वारा एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान के लिए गांव के लोग सैकड़ों की संख्या में पहुंच गए। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। बताते हैं कि
शनिवार को कुछ चरवाहा नीकरी नाला के पास भैस चरा रहें थे । तभी नीकरी नाला में एक शव देख कर वे हल्ला करने लगे। बाद में ग्रामिणो के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।