पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेहोश मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना सिटी | बेहोशी की हालत में मिले एक युवक को एनएमसीएच में सोमवार को भर्ती कराया गया था। मंगलवार की शाम में उसकी मौत हो गयी। उसकी डेड बॉडी बुधवार को भी सवेरे तक इमरजेंसी के बेड पर पड़ा रहा। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों ने बेड पर से शव को हटाने के लिए हो -हल्ला करने लगे। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी। वार्ड में भर्ती मरीजों का कहना है कि मरीज की मौत के बाद भी उसे वार्ड से नहीं हटाया गया। इसके रहने से अन्य मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। मरीजों ने इसकी सूचना अस्पताल के अधीक्षक को दी गयी। इसके बाद इमरजेंसी में पड़े डेड बॉडी को मर्चूरी में रखा गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पहचान नैनीताल के रहने वाले राज बी राजदूत के रूप में की गयी है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि उसके परिवार को सूचना दी गयी है।

विकलांग का शव बरामद

पटना सिटी | गुलजारबाग के एनएमसीएच जाने वाले मार्ग से पुलिस ने 10 मार्च को एक अज्ञात विकलांग का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की उम्र करीब 50 साल हैं। शव रिक्शे पर था।

खबरें और भी हैं...