युवक लापता, हत्या किए जाने की आशंका
पटना सिटी| बेली रोड स्थित निजी उपचार में काम करने वाला 23 वर्षीय युवक गगन कुमार गणेश रहस्यमयी तरीके से लापता है। उसके बड़े भाई नारायण प्रसाद गणेश ने भाई की हत्या कर शव गायब करने या फिर गलत कार्य किए जाने के उद्देश्य से गायब किए जाने संबंधी प्राथमिकी आलमगंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को बताया है कि बेली रोड सगुना मोड़ स्थित उपचार केंद्र पर छह फरवरी को काम करने के लिए गया था।