पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नौतन में बाजार गया युवक लापता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हसुआ गांव निवासी एक युवक बाजार करने के लिए घर से निकला और वापस घर नहीं लौटा। इसको लेकर उसके दादा सुरेंद्र राय ने अपने पोते के लापता होने का मामला दर्ज कराया है। उनके अनुसार उनका 16 वर्षीय पोता गुलशन राय 11 मार्च को संध्या तीन बजे घर से बदली बाजार के लिए निकला। जब रात्रि नौ बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवक का कहीं अता-पता नहीं चला, तो उसके दादा ने थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...