पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसबीआई का जोनल ऑफिस भागलपुर में ही रहेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • अब जोनल ऑफिस का दायरा 12 जिलों से बढ़कर 16 जिलों तक पहुंचा
  • 1985 में पूर्णिया भागलपुर से हुआ था अलग, बैंक ने किया पुनर्गठन

भागलपुर. भारतीय स्टेट बैंक का 39 साल पुराना जोनल ऑफिस भागलपुर में ही रहेगा। इसका आंचलिक कार्यालय पहले की तरह ही काम करता रहेगा। इतना ही नहीं, भागलपुर से कटकर बना पूर्णिया का जोनल ऑफिस का विलय भागलपुर में ही कर दिया गया है। वहां डीजीएम पद भी खत्म कर दिया गया है। 


भागलपुर में डीजीएम पद बरकरार रखा है। इस विलय के साथ ही भागलपुर जोनल ऑफिस का दायरा 12 जिलों से बढ़कर 16 जिलों तक पहुंच गया है। इस आशय से संबंधित सूचना भी एसबीआई जोनल ऑफिस पहुंच गया है।

भागलपुर से गया हटा पूर्णिया व कटिहार जुड़े
पुनर्गठन के बाद भागलपुर जोनल ऑफिस से गया रीजन हटा दिया गया है। अब गया रीजन पटना जोन के अधीन आ गया है। मुंगेर और मधेपुरा रीजन खत्म कर दिया गया है। मुंगेर रीजन भागलपुर तो मधेपुरा पूर्णिया रीजन का हिस्सा हो गया है। नालंदा रीजन को खत्म कर इसे बेगूसराय का हिस्सा बनाया गया है। 

भागलपुर में 1981 में बना था जोनल ऑफिस
भागलपुर में भारतीय स्टेट बैंक का जोनल कार्यालय 1981 में बना था। इसके अधीन अभी राज्य के 12 जिले की 160 से अधिक बैंक शाखाएं नियंत्रित हो रही हैं। जबकि पूर्णिया में 1985 में जोनल ऑफिस बना था।

5 रीजन के 12 जिले की शाखाओं पर था भागलपुर जोन का नियंत्रण
भागलपुर रीजन : भागलपुर-बांका
मुंगेर रीजन : मुंगेर, लखीसराय, जमुई
बेगूसराय रीजन : खगड़िया, बेगूसराय
नालंदा रीजन : शेखपुरा, नवादा, नालंदा
गया रीजन : गया, जहानाबाद

1 मई से नई व्यवस्था, 16 जिले की 300 शाखाओं का नियंत्रण भागलपुर जोन से
भागलपुर रीजन : भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई
बेगूसराय रीजन : बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा
पूर्णिया रीजन : पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा
कटिहार रीजन : कटिहार, अररिया
सहरसा रीजन : सहरसा, खगड़िया, सुपौल

खबरें और भी हैं...