पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 दिवसीय पीपीआर टीकाकरण अभियान शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया | पीपीआर रोग के उपचार के लिए 15 दिवसीय टीकाकरण अभियान की शुरूआत 6 मार्च से प्रारंभ कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए पशु शल्य चिकित्सक डाॅ. आनंदी प्रसाद सिंह ने बताया कि पशु पखवारा स्वास्थ्य रक्षा पखवाड़ा के तहत भेड़ एवं बकरी में होने वाले पीपीआर रोग को लेकर निशुल्क 15 दिवसीय टीकाकरण अभियान लगातार 6 मार्च से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान को फरवरी माह में ही प्रारंभ कर दिया जाना था। लेकिन कुछ विशेष कारणों से इस अभियान की शुरुआत में देरी हुई। इस दौरान डॉ सिंह ने बताया कुल नगर निगम के सदर क्षेत्र अंतर्गत कुल 12 हजार मवेशियों को पीपीआर टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होने एक दिन लगभग 8 सौ मवेशियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
खबरें और भी हैं...