पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़हरा बहियारा में मारपीट में 15 लोग हुए नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड अंतर्गत बड़हरा बहियार में मेड़ से फिसल जाने पर मारपीट एवं छिनतई का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित के आवेदन पर बड़हरा कोठी थानाध्यक्ष द्वारा 15 व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। आवेदन में वासुदेवपुर निवासी पीड़ित किसान गंगा दास पिता बलदेव दास ने बताया है कि अपने मकई फसल देखने के क्रम में आड़ से फिसल जाने पर पीड़ित बगल के खेत में गिर गया। जिससे बगल वाले के खेत का मकई टूट गया। मकई टूटने के कारण वासुदेवपुर बड़हरा कोठी निवासी दीपनारायण मेहरा पिता छेदी मेहरा एवं रंजीत मेहरा पिता फोकन मेहरा द्वारा गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए मुझे अपने घर लाया गया। जहां मनोज मेहरा, संजय मेहरा, सुशील मेहरा, चंदन मेहरा, पप्पू मेहरा, अनिल मेहरा, राजेश मेहरा, छब्बू मेहरा, भीम मेहरा, धर्मेंद्र मेहरा, कैलू मेहरा, बाबाजी मेहरा एवं लुचो मेहरा द्वारा बेरहमी से मारपीट किया गया।

खबरें और भी हैं...