पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News 24 Hours Appointment Of Doctors And Nurses In Isolation Ward Sign Board In Sadar Hospital To Reach Ward From Main Gate Dm

आइसोलेशन वार्ड में 24 घंटे डॉक्टरों एवं नर्सों की हो तैनाती, मेन गेट से वार्ड तक पहुंचने के लिए सदर अस्पताल में लगाएं साइन बोर्ड : डीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। शनिवार की शाम जिलाधिकारी राहुल कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी सीधे सदर अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड पहुंचे। जिलाधिकारी ने आइसोलेशन वार्ड का बड़ी सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद से बाहर से आने वाले लोगों को निगरानी और कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की निगरानी के लिए की गई तैयारी की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में अलग से आइसोलेशन वार्ड का निर्माण करवाया गया है। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि आइसोलेशन वार्ड में रोस्टर के अनुसार 24 घंटे डॉक्टर और नर्स की तैनाती अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से महिला एवं पुरुष दोनों रोगी हो सकते हैं। इस बात को भी ध्यान में रख कर तैयारी होनी चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को अस्पताल के मुख्य गेट से काेरोना वायरस वार्ड तक पहुंचने के लिए फ्लैक्स एवं साइन मार्क लगवाने का निर्देश दिया ताकि संक्रमित रोगी कोरोना वायरस वार्ड तक आसानी से पहुंच सकें। इसके अलावा उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के साथ ही अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण बेहतर तरीके से करने को उनके द्वारा कहा गया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक सिंपी चौधरी, डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह के आलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

अररिया व किशनगंज में ट्रांजिट प्वाइंट पर पारा मेडिकल स्टाफ बढ़ाने के निर्देश

भास्कर न्यूज | पूर्णिया

कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद प्रमंडलीय आयुक्त सचिव डॉ. सफीना एएन के निर्देश पर आयुक्त के सचिव राजेश कुमार चौधरी ने प्रमंडल स्तर पर 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। प्रमंडल स्तरीय टीम सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ कोरोना वायरस के रोकथाम और निदान के लिए की जा रही कार्रवाई का अपडेट लेकर इसकी रिपोर्ट तैयार कर आयुक्त को सौंपेंगे। आयुक्त के सचिव ने बताया के पूर्णिया प्रमंडल का दो जिला अररिया और किशनगंज नेपाल से सटा हुआ है।जिस कारण से यहां नेपाल के रास्ते संक्रमित लोगों के प्रवेश की संभावना है।

कोरोना बीमारी के संक्रमण से रोकथाम के लिए आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य को इसका नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। टीम में सदस्य सचिव के रूप में क्षेत्रीय कार्यक्रम इकाई प्रबंधन के नजमुल होदा, सचिवालय सहायक अजय कुमार, सोनू कुमार के अलावा प्रमंडलीय आशा समन्वयक प्रियंका कुमारी को रखा गया है। साथ ही साथ प्रमंडल के सभी डीएम और सीएस को टीम का गठन कर कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कमिश्नर ने सभी सीएस को कोरोना वायरस से निपटने के लिए आवश्यक दवा और मास्क की पर्याप्त उपलब्धता, अररिया एवं किशनगंज जिले के सीएस को सीमावर्ती इलाकों में ट्रांजिट प्वाइंट पर अधिक से अधिक पारा मेडिकल स्टाफ की तैनात करने को निर्देश दिया है।

डीएम ने सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण, कहा-महिला और पुरुष को ध्यान में रखकर करें तैयारी

सदर अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
खबरें और भी हैं...