- Hindi News
- National
- Purnia News 40 Thousand Secondary Teachers Did Not Celebrate Holi Government Talks And Consider Demands Nayyar Alam
40 हजार माध्यमिक शिक्षकों ने नहीं मनाई होली सरकार वार्ता कर मांगों पर करे विचार : नैयर आलम
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर बीआरसी भवन परिसर में शिक्षक राम चन्द्रकांत पासवान की अध्यक्षता में डगरुआ प्रखंड के नियोजित शिक्षकों का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। मंच संचालन अब्दुर रकीब ने किया। मौके पर शिक्षकों ने कहा कि प्रखंड के लगभग विद्यालयों में पूर्ण रूप से ताला लटका हुआ है। सरकार तुगलकी फरमान जारी कर हम शिक्षकों को डराने का कई हथकंडे अपना रही है।
हम शिक्षक सरकार की इस रवैया से डरने वाले नहीं है। जब तक हमारी जायज मांगें पूरी नहीं हो जाती है तब तक हम सभी शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंग। धरना में उपस्थित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा और विधान परिषद में दिए वक्तव्य का विरोध किया साथ ही मांगे पूरी होने तक धरना में डटे रहने की बात दोहराई। धरना स्थल पर प्रखंड संयोजक मो. सरवर आलम, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दास, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार विश्वास, सनोज कुमार, मो. जहांगीर, वंदना पुष्कर, सुशील कुमार रजक, मनोज कुमार चौधरी, आफताब आलम, सुधांशु कुमार, नाजिस अख्तर, सुषमा कुमारी, नवल किशोर प्रसाद, राकेश कुमार यादव, तंजीम अंसारी, मो. जहांगीर , मो. मोजाहिद, सुरेश कुमार, आफताब हसनैन, सबरी कुमारी, कृष्णकांता कुमारी, ममता कुमारी, रेणु कुमारी, उषा कुमारी, नुजहत सुल्ताना, मनोज मालाकार, परवेज आलम, अमिता कुमारी, हुमायूंन आलम सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
शिक्षक सरकार की दमनात्मक कार्रवाई से डर कर मूल्यांकन कार्य में सम्मिलित नहीं हों : शमीम
भास्कर न्यूज | पूर्णिया
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर गुरुवार को 17वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता पूर्णिया प्रमंडल सचिव मो. शमीम अख्तर ने की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शमीम अख्तर ने कहा कि शिक्षक सरकार की दमनात्मक कार्रवाई से डर कर मूल्यांकन कार्य में सम्मिलित नहीं हो, सरकार न्यूटन के गति के तीसरे नियम को धारण किए हुए है। लेकिन घबराएं नहीं संघ मजबूती से आपके साथ खड़ा है। वहीं धरना पर बैठे शिक्षकों के समर्थन में पहुंचे कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. नीतेश कुमार यादव ने कहा नियोजित शब्द के जनक नीतिश कुमार ।है जब तक इन्हें नहीं हटाते है तबतक नियोजित शब्द भी नहीं हटेगा। राज्य कार्यकारिणी सदस्य शंभुकांत मिश्र ने कहा हमारी होली खाली-खाली रहा है। नीतीश बाबू आपकी दीवाली हम शिक्षक काली कर देंगे। इतिहास आपको शिक्षकों पर दमनात्मक कार्य के लिए याद रखेगा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अनुमंडल सचिव डेजी विश्वास ने कहा शिक्षक अपने रास्ते से न भटके हमने जो ठाना है उसे इस बार पाना है। इनके अलावा धरना प्रदर्शन को जिला संयुक्त सचिव वेंकटेश्वर नाथ, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर राम, अनुमंडल सचिव प्रभाष चंद्र यादव, मीनाक्षी कुमारी समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन का मंच संचालन निश्चल कुमार ने किया। इस दौरान प्रशांत कुमार प्रसुन्न, संजय कुमार, अमरदीप कुमार, मधु कुमारी, नागेश्वर तिवारी, तरुण कुमार सिंह, नागमणि रजक, सरोज कुमार, मो. अतहर आलम,सुनील कु दास, चंदन कुमार झा, अजेश कुमार, भविष्य आदि उपस्थित थे।
सरकार फरमान जारी कर शिक्षकों को डराने का अपना रही हथकंडा
डगरुआ बीआरसी भवन परिसर में धरना प्रदर्शन पर बैठे शिक्षक।
भास्कर न्यूज | बायसी
प्रखंड क्षेत्र के नियोजित शिक्षक 25वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड समन्वयक नैयर आलम ने कहा कि बायसी में होली का रंग फीका पड़ गया है। राज्य के करीब पौने चार लाख प्रारंभिक शिक्षकों के साथ ही 40 हजार माध्यमिक शिक्षक ने होली नहीं मनाई। दरअसल नियोजित शिक्षक समान काम समान वेतन और समान सेवा शर्त की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 25वें दिन डटे हुए हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी।
शिक्षक नेता शमाइले नबी ने कहा कि नियोजित शिक्षकों की सभी मांग जायज है। इसलिए सरकार को वार्ता कर नियोजित शिक्षकों की जायज मांगों पर विचार करते हुए नियमित शिक्षक के तर्ज पर समान काम के बदले समान सुविधा, समान वेतन, पेंशन, सेवा शर्त और भविष्य निधि को लागू करना चाहिए। समाज एवं राष्ट्र के निर्माता नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार नियोजित शिक्षकों से शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त सरकार चुनाव, मतगणना जैसे दर्जनों अशैक्षणिक कार्य कराती है तो फिर सरकार राष्ट्र निर्माताओं को राज्यकर्मी का दर्जा देने से इनकार क्यों करती है। अगर सरकार जल्दी मांगें पूरा नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। तालाबंदी के साथ साथ विधानसभा का घेराव, जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। इस मौके पर सदस्य शाह अंजुम, महताब आलम, तफ्सीरूल, तरुण यादव, अजीम रेज़ा, नैयर आलम, अफजल, अजहर इमाम के समेत दर्जनों की संख्या में शिक्षक-एवं शिक्षिकाएं थी।
थाना चौक पर धरना पर बैठे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य।
बायसी में 25वें दिन अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे नियोजित शिक्षक।