- Hindi News
- National
- Purnia News 57 Applications Received In Chief Minister Extreme Backward Entrepreneur Scheme
मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना में मिले 57 आवेदन
पूर्णिया| मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना में अब तक पूरे जिले से कुल 57 आवेदन जिला उद्योग केंद्र को प्राप्त हाे चुके हैं। जबकि आवेदन करने की प्रक्रिया अभी चालू है। इस योजना के तहत ऋण लेेने के लिए बैंकों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है। इस योजना में ऋण सीधा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभुक को उसके खाते में तीन किस्तों में दी जाती है। महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऋण लेने के लिए विभिन्न पात्रता आवश्यक हैं। जिसके तहत लाभुक बिहार का स्थाई निवासी हो। अति पिछड़ा वर्ग समुदाय का हो और 18 वर्ष से अधिक आयु हो। साथ ही कम से कम 12 वीं उत्तीर्ण हो या फिर आईआईटी पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा कर चुका हो।