पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहली पाली में 778 तो दूसरी में 740 परीक्षार्थी अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहली पाली के दौरान पूर्णिया उच्च विद्यालय रामबाग में मोबाइल के साथ पकड़ाया परीक्षार्थी

प्रशासन की कड़ाई के बाद भी केंद्रीय सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान शहर के 2 परीक्षा केन्द्रों से दो अलग-अलग पालियों में 3 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है। परीक्षा के दौरान पहली पाली में शहर के पूर्णिया उच्च विद्यालय रामबाग में एक परीक्षार्थी के पास से मोबाइल बरामद होने के कारण से केंद्राधीक्षक ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी पाली में पूर्णिया उच्च विद्यालय रामबाग के अलावा मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल से 1-1 परीक्षार्थी को पुर्जा निकालते रंगे हाथ पकड़े जाने के कारण से उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।

सिपाही परीक्षा के पहली पाली में जिले के 9 परीक्षा केंद्रों में 5245 में से 4467 छात्र उपस्थित तो 778 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।वहीं दूसरी पाली में 4505 परीक्षार्थी उपस्थित और 740 छात्र अनुपस्थित रहे।जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा का समापन हुआ। पहली पाली में शहर के पूर्णिया उच्च विद्यालय रामबाग में एक परीक्षार्थी के पास से मोबाइल बरामद होने के कारण से एक छात्र को निष्कासित किया गया है तो दूसरी पाली में 2 छात्र परीक्षा के दौरान निष्कासित हुए। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में 10 हजार 490 परीक्षार्थी के लिए 9 परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

पहली पाली में 778 तो दूसरी पाली में 740 छात्र अनुपस्थित :सिपाही भर्ती परीक्षा की पहली पाली के दौरान 5245 में से 778 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जिनमें पूर्णिया कॉलेज 130, जिला स्कूल 95, बिजेंद्र पब्लिक स्कूल मरंगा, 96, ब्राइट कैरियर स्कूल 96, पूर्णिया उच्च विद्यालय रामबाग 73, माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल 86 बीबीएम उच्च विद्यालय 78, मिलिया पॉलिटेक्निक रामबाग 64, मिलिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल में 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पूर्णिया कॉलेज में 129, जिला स्कूल में 95, बिजेंद्र पब्लिक स्कूल मरंगा में 80, ब्राइट कैरियर स्कूल में 90, पूर्णिया उच्च विद्यालय रामबाग में 84, माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल में 64, बीबीएम में 62, मिलिया पॉलिटेक्निक रामबाग में 78 मिलिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल में 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

सिपाही परीक्षा को लेकर पहुंची महिला परीक्षार्थी ।
खबरें और भी हैं...