पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्णिया आ रही टाटा मैजिक से 891 लीटर शराब जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटेगना| बैरगाछी ओपी पुलिस ने सोमवार को गस्ती के दौरान भंगिया डायवर्सन के समीप गुप्त सूचना के आधार पर शराब लदे एक टाटा मैजिक को जब्त किया। ओपी अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जोकीहाट की ओर से आ रही एक टाटा मैजिक जिसकी संख्या बीआर 11 एस 0758 पर शराब लदा हुआ है। तलाशी में भूंसा के नीचे शराब के कार्टन छिपा कर रखे मिले। जिसमें कुल 891 लीटर शराब बरामद हुआ। इधर, गिरफ्तार चालक मनोज कुमार कांटी पूर्णिया जिले के पंचमुखी हनुमान मंदिर वार्ड 22 का रहने वाला है। जबकि खलासी रौशन राय केहाट थाना क्षेत्र के काली स्थान का रहने वाला बताया गया है।
खबरें और भी हैं...