ट्रेन से ले जाई जा रही 98 लीटर देसी शराब जब्त
बनमनखी | पूर्णिया सहरसा पैसेंजर ट्रेन से ले जाई जा रही 98 लीटर देसी शराब को जीआरपी ने जब्त किया। मामले में मधेपुरा के दो कारोबारियोंं को गिरफ्तार किया गया है। राजकीय रेल थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद ने बताया कि दीनापट्टी हाल्ट के समीप इंजन से सटे बागी मे बंद बोरा देखकर जीआरपी को शक हुआ। पुलिस ने जब बोरे के विषय में पूछताछ की तो आरोपियोंं ने उसमें कपड़े होने की बात बताई। आरोपियों का जवाब पुलिस के शक बढ़ाता गया। इसके बाद बोरा खोला गया तो पाॅलीथिन बंद देसी शराब पाई गई। आरोपियों की पहचान मधेपुरा निवासी राजेंद्र सादा एवं भिरखी निवासी अमर कुमार यादव के रूप में की गई।