- Hindi News
- National
- Purnia News A Hall Will Be Built For The Seating Of 500 People In The Industry Center Campus
उद्योग केंद्र परिसर में 500 लोगों के बैठने के लिए बनेगा हॉल
जिला उद्योग केंद्र में बैठक करने में हो रही परेशानी का जल्द समाधान होगा। वर्तमान में जिला उद्योग केंद्र के संवाद कक्ष में 60 से ज्यादा लोगों के ही बैठने की ही व्यवस्था है। कई बार साप्ताहिक प्रशिक्षण के दौरान संख्या अधिक होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही अधिक संख्या में उद्यमियों को मौजूद होने पर बैठक के लिए अन्यत्र व्यवस्था करने पर भी विचार करना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय कुमार वर्मा की पहल पर जिला उद्योग केंद्र स्थित परिसर में एक नये मीटिंग हॉल का निर्माण किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। श्री वर्मा ने बताया कि हर तीन माह पर शहर के विभिन्न प्रकार के उद्यमियों को एक साथ बैठक कर उनकी परेशानी एवं सुझाव को जानने के लिए एक बैठक हॉल का होना बहुत ही जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक साथ कम से कम 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था उस हाॅल में उपलब्ध होगी। हॉल पूरी तरह से आधुनिक तकनीकी से लैस होगा। महाप्रबंधक ने बताया कि निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा चुका है।