180 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर धराया
पूर्णिया| सदर थाना पुलिस ने गुलाबबाग जीरोमाइल से एक स्कॉर्पियो से 180 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सदर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राणा ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर अमित कुमार जायसवाल अररिया जिले का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस की तैनाती कर आने जाने वाली गाड़ियों की सघन जांच की गई तो स्कॉर्पियो में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया गया।