पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Abvp And Jdu Face To Face On Last Day Of Student Union Election Campaign

छात्रसंघ चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अभाविप और छात्र जदयू आमने-सामने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं से समर्थन के लिए झोंकी ताकत

पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनावी प्रचार गुरुवार को थम गया। छात्र नेताओं ने चुनावी प्रचार के अंतिम दिन अपने प्रत्याशियों के समर्थन के लिए पूरी ताकत झोंक दी। छात्र संघ चुनाव को लेकर गुरुवार को पूर्णिया कॉलेज समेत शहर के अन्य कॉलेजों में गहमागहमी का माहौल बना रहा। गुरुवार को पर्चा बांटने के दौरान पूर्णिया कॉलेज में अभाविप व जदयू के गुट आमने-सामने हो गए। स्थिति यह आई कि पीयू निर्वाचन कमेटी के दिलीप झा को कालेज परिसर में आकर मामले को सुलझाना पड़ा। उन्होंने छात्र नेताओं के द्वारा बांट जा रहे पर्चे को सीज कर लिया। वहीं दूसरी तरफ होली की छुट्टी को लेकर प्रत्याशियों को प्रचार का पर्याप्त समय नहीं मिला। इस कारण से प्रत्याशियों में काफी मायूसी नजर आई। पूर्णिया कॉलेज में धमाकेदार प्रचार प्रसार था। 14 मार्च को आयोजित छात्र संघ चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर, हॉस्टल, कोचिंग आदि में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अभाविप, जदयू, जाप, राजद और मिथिला स्टूडेंड, भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों के प्रत्याशियों ने पूर्णिया कालेज पूर्णिया और महिला कॉलेज पूर्णिया में मतदाताओं को मनाने के लिए कई वादे करते नजर आए और छात्र-छात्राओं की हर मांग पर सहमति जताते दिख रहे है।

दोपहर तक प्रत्याशी एक कैंपस से दूसरे कैंपस और उसके बाद छात्रावासों में प्रचार किया गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एबीवीपी के प्रिंस राज, जदयू के राजू मंडल, राजद के संभव कुमार और जन अधिकार पार्टी के अभिषेक आनंद ने कक्षाओं और कॉलेज ग्राउण्ड में छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। सभी प्रत्याशियों ने छात्र समस्याओं के समाधान को लेकर एक जैसे वादे किए। छात्र छात्राओं ने भी छात्र नेताओं को खूब उलझाया। अन्य प्रत्याशी भी प्रचार करते नजर आए। पूर्णिया कालेज में सभी छात्र संगठन प्रचार प्रसार का अलग अलग हथकंडे अपनाते नजर आए। कोई हस्तलिखित बोर्ड बनाकर कर तो कोई वोटरों को हाथ जोड़कर तो कोई जमीन पर बैठ वोट के लिए वोटरों को लुभाते नजर आए।

पूर्णिया कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान मौजूद छात्र नेता व अन्य।
खबरें और भी हैं...