- Hindi News
- National
- Purnia News Action Could Not Be Taken On Illegal 50 Slaughterhouses Even After Five Months Of Sending The Letter
पत्र भेजने के पांच माह बाद भी अवैध 50 बूचड़खानाें पर नहीं हो सकी कार्रवाई
आरटीआई में हुआ अवैध बूचड़खानों का खुलासा
शहर में हर चौक चौराहों पर अवैध रुप से बिना किसी पंजीयन के दर्जनों की संख्या में बूचड़खाने चलाये जा रहे है। वर्षों से चलाये जा रहे अवैध बुचड़खानों पर आजतक निगम का ध्यान नहीं जा सका है। वहीं स्थानीय लोगों के शिकायतों के बावजूद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम आजतक नहीं उठाया गया। शहर के पोलिटेक्निक चौक, गिरिजा चौक, लाइन बाजार चौक, काली फ्लोर मिल रोड़, ओली टोला, जनता चौक सहित दर्जनों इलाकों में अवैध बूचड़खाने चलाए जाते हैं।
समाजसेवी एवं आरटीआई कार्यकर्ता अखिलेश कुमार ने इस मामले में कई बार नगर निगम से शिकायत कर अवैध बूचड़खानों को अविलंब हटाने की मांग की। लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उनके द्वारा आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार शहर में कुल 50 अवैध मांस विक्रेताओं की पहचान किया जा चुका था। जिसे हटाने के लिए कार्यालय से पत्र संख्या 1561 पिछले वर्ष 18 नवंबर 2019 को संबंधित थानाध्यक्ष को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा भी गया था। किंतु आज भी अवैध बूचड़खाने लगातार चल ही रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मांस विक्रेताओं द्वारा नियमों का पालन भी नहीं किया जाता है जिस कारण गंदगी फैली रहती है। जिसके कारण आसपास के इलाकों भयानक बदबू
फैलती है। अखिलेश कुमार ने बताया कि अवैध रुप से चल रहे बुचड़खानों काे अविलंब हटाने की मांग की है।