- Hindi News
- National
- Bhawanipur News Action Taken Against Fake Pathology And Doctors One Arrested
फर्जी पैथोलाॅजी और डॉक्टरों के खिलाफ की गई कार्रवाई, एक हुआ गिरफ्तार
भवानीपुर | सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद के आदेश पर भवानीपुर थाना में प्रखंड क्षेत्र में अवैध पैथोलॉजी सेंटर एवं फर्जी चिकित्सकों पर एफआईआर दर्ज करने काे ले बैठक की गई। इसके आलोक में धमदाहा एसडीपीओ प्रेमसागर के नेतृत्व में अवैध पैथोलॉजी सेंटर में फर्जी चिकित्सकों के क्लीनिक पर छापेमारी की गई। अवैध पैथोलॉजी संचालकों को छापेमारी की भनक लगते ही वे फरार हो गए, लेकिन छापेमारी अभियान देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान धमदाहा एसडीपीओ प्रेम सागर, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल शामिल रहे। इस दौरान प्रखंड के एक फर्जी चिकित्सक को भी गिरफ्तार किया गया।