- Hindi News
- National
- Purnia News Ajay Kumar Singh Becomes President Of Youth Hostel Association Of India Siddharth Pratap Chairman
अजय कुमार सिंह बने यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, सिद्धार्थ प्रताप चेयरमैन
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया पूर्णिया इकाई की नयी कमिटी का गठन को लेकर नेवालाल चौक स्थित श्री हीरो में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता रामायण प्रसाद ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद भागलपुर यूनिट के चेयरमैन स्वदेश बैनर्जी और कटिहार यूनिट के राज कुमार राय मौजूद थे। नई कमेटी के लिए सर्वसम्मति से पूर्णिया यूनिट के अध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह और चेयरमैन के पद पर सिद्धार्थ प्रताप (ऋषि ) चुने गए। एमएच. रहमान और सोनाली चक्रवर्ती को उपाध्यक्ष और अशोक कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रियेश रंजन सचिव और सुमित प्रकाश संगठन सचिव बनाए गए। इस अवसर पर एसोसिएशन की राज्य इकाई के चेयरमैन केएन. भारत एवं राज्य सचिव एके बोस, आम्रपाली यूनिट की चेयर पर्सन संतोष भारत, स्वाति वैशांतरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।नई कमिटी की गठन के इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूली बच्चों की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें मुख्य रूप से रामबाग उच्च विद्यालय, भट्टा बंगला मध्य विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को अंजन मुखर्जी, अमित कुमार, शिव शंकर मंडल, राज कुमार भगत, राजेन्द्र प्रसाद साह, रमेश कुमार सिंह, मून मून कुमार, प्रबोध झा, फैज उद्दीन अहमद मिंटू, ऋचा आनंद, डॉ अनुज कुमार आदि ने प्रमाण पत्र एवं पुरष्कार देकर सम्मानित किया।
भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी का रूप : सविता
महिला दिवस पर स्कूली बच्चों को सम्मानित करते यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य।
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मेयर सविता सिंह, आम्रपाली ग्रुप की बिहार चेयरमैन व अन्य।
पूर्णिया | महिला दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की महिला विंग आम्रपाली के द्वारा प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों समेत समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बिहार की चेयरमेन संतोष भारत के आवास आयशर परिसर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर सविता सिंह थी।साहित्यकार डॉ. निरुपमा राय, वार्ड पार्षद सरिता राय अतिथि के रूप में मौजूद थी।
संतोष भारत ने महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे आ चुकी है। मुख्य अतिथि मेयर सविता सिंह ने भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी का रूप दिया गया है। वहीं साहित्यकार डॉ. निरुपमा राय ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मेयर सविता सिंह, वार्ड पार्षद सरिता राय, डॉ. निरुपमा राय, शिक्षिका ललिता कुमारी, एचडीएफसी की ब्रांच मैनेजर नीलम शर्मा के साथ-साथ अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मंच का संचालन एचडीएफसी बैंक की प्रबंधक नीलम शर्मा ने किया। इस मौके पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन केएन भारत, सचिव एके बौस, प्रसिद्ध उद्योगपति बीपी पटाेदिया युवा व्यवसायी धीरज पराशर, अधिवक्ता सुष्मिता राय, पंकजा कुमारी, अलका पराशर आदि मुख्य रुप से उपस्थित थी।