- Hindi News
- National
- Purnia News Amid Fears Of Corona Virus People Celebrated Holi Festival With Pomp
कोरोना वायरस के डर के बीच लोगों ने धूमधाम से मनाया होली का त्योहार
होली मिलन समारोह पर संगीतमय आयोजन
शहर में बड़ी ही सादगी पूर्ण रुप में इस बार की होली मनायी गई। हालांकि ज्यादातर लोग घरों में अपने परिवार के लोगों के साथ ही रंग गुलाल खेलते देखे गए। कई लाेग अपने मुहल्लें में एक दूसरे के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली का आनंद लिए। बहुत से लाेगों के मन कोरेाना वायरस का डर भी सताता रहा। इस कारण बहुत से लोग घरों में ही रहे। हालांकि वायरस का असर बहुत ज्यादा नहीं रहा।
बच्चों एवं युवकों ने कुर्ता फाड़ होली खेलने में कोई कमी नहीं की। कई स्थानों पर लोगों ने जोगिरा गाकर होली का पूरा आनंद लिया। शाम को अपने परिवार के साथ लोगों ने अपने से बड़ों के पांव में अबीर डालकर उन्हें प्रणाम कर अाशीर्वाद भी लेते देखा गया, जबकि बड़ों के द्वारा छोटे को मस्तक पर तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
मटन दुकानाें पर रही भारी भीड़
होली के दिन सुबह लगभग 4 बजे से शहर के मटन दुकानों पर भीड़ लगनी शुरु हाे चुकी थी। होली के दिन मंगलवार को खस्सी की मीट की खरीदारी करने के लिए शहर के विभिन्न मटन दुकानों मधुबनी बाजार, भट्टा बाजार, गिरजा चौक, पोलिटेक्निक चौक, काली फ्लोर मिल के निकट, जनता चौक, कचहरी, मंझली चौक आदि जगहों पर पर प्रात: काल से ही भीड़ देखा गया। वही मटन दुकानदार ने अन्य दिनों की तुलना में होली के दिन कीमतों को बढ़ा दिया। इसके बावजूद भी खरीदने वालों की भीड़ में कोई कमी नहीें देखी गई।होली को लेकर बकरे की मीट 6 सौ रुपये से 7 सौ 50 रुपये किलो की दर लोगो को खरीदते देखा गया। लगभग 9 बजे अत्यधिक भीड़ रही, फिर धीरे धीरे भीड़ में कमी आई।
होली मिलन समारोह पर संगीतमय आयोजन : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के शुभ अवसर पर 9 मार्च को चित्रवाणी परिसर में एनबी साउंड एवं उत्सव भवन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही जोश एवं जुनून के साथ किया गया। इस अवसर पर शहर के नामी गिरामी गायकों द्वारा होली के गीतों से कार्यक्रम की शुरुवात की गई। एनबी साउंड के अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि चित्रवाणी परिसर में हर वर्ष होली के अवसर पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम मनाया जाता है। इस दौरान शहर के तमाम गायक एवं इंस्ट्रुमेंट बजाने वाले सारे कलाकार स्वेच्छा के साथ हर बार इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल होते है। स्थानीय लोगों की भी इस कार्यक्रम में भागीदारी रहती है। पूरे गाजे बाजे के साथ कलाकारों ने अपनी गीतों से एक अलग ही शमां बांध दिया।
होली के दौरान रंग से सराबोर बच्चे।