- Hindi News
- National
- Purnia News Anganwadi Assistant And Servant Got Training In Nutrition Garden
आंगनबाड़ी सहायिका व सेविका को मिला पोषण वाटिका का प्रशिक्षण
केवीके जलालगढ़ द्वारा आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व महिलाओं को पोषण वाटिका निर्माण को ले एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड अंतर्गत जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका बनाया गया है उसे किस तरह से तैयार किया जाए काे लेकर जानकारी दी गई। ताकि वाटिका में सालों भर सब्जियों का उत्पादन किया जा सके। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पार्षद अध्यक्ष क्रांति देवी व थानाध्यक्ष मेनका रानी, केवीके की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. सीमा कुमारी ने सामूहिक रूप से की।
महिलाओं को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पोषण वाटिका आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही नहीं बल्कि अपने आसपास खाली जगहों में भी डेवलप किया जा सकता है। पोषण वाटिका से सालों भर हरी साग सब्जियां प्राप्त की जा सकती हैं। जैविक होने के कारण हम स्वस्थ रह सकते हैं। मौके पर डॉ. सीमा कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को पोषण वाटिका के बारे विस्तार से जानकारी दी व उन्हें इसे डेवलप करने की सलाह दी। उद्यान वैज्ञानिक डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 300 ग्राम हरी सब्जी का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। जिसमें 115 ग्राम हरी पत्तेदार सब्जी, 115 ग्राम जड़ वाली सब्जी एवं 70 ग्राम दोनों को मिलाकर करना चाहिए। वहीं डॉ. गोविंद कुमार ने बताया कि अपने आहार में मोटे अनाजों को शामिल करें। मौके पर मनोज कुमार, साधना झा के साथ 90 की संख्या में सेविका व सहायिका मौजूद थी।
कृषि विज्ञान केंद्र पूर्णिया में पोषण वाटिका का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सेविका व सहायिका।