- Hindi News
- National
- Purnia News Anganwadi Servant And Assistant Will Surround The Assembly On 20
20 को विधानसभा का घेराव करेंगी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका
पूर्णिया पूर्व| बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में 20 मार्च को आंगनबाडी सेविका सहायिका अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर बिहार विधानमंडल के समक्ष विशाल महाधारणा का प्रदर्शन करेंगी। इसको लेकर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन जिलाध्यक्ष अंजू सिंह कुशवाहा ने बताया कि 20 मार्च को पूर्णिया समेत बिहार की सभी सेविका सहायिका अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में एकजुट होकर विधानसभा का घेराव करेंगी। और उसी दिन संगठन द्वारा अगली रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान 20 मार्च को सभी आंगनवाड़ी केंन्द्र बंद रहेंगी। जबकि 21 मार्च से अपने तय समयानुसार कार्य करेंगी।