शालोम छात्रावास में वार्षिकोत्सव सह फेयरवेल
पूर्णिया | शालोम छात्रावास में वार्षिकोत्सव सह फेयरवेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीपीओ सदर पूर्णिया उपस्थित रहे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए विदा हो रहे छात्र छात्राओं को अपने आत्मविश्वास पर भरोसा कर जीवन के हर आयाम में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए प्रेरित किया। वहीं मैडम डीएसपी ने नारी को नारायणी बताते हुए कल्याणकारी भूमिका में रहने की अपेक्षा की। समासेवी भोलानाथ आलोक ने बच्चियों को अपनी ही बेटी बताते हुए समाज के सशक्त भूमिका में आते हुए जल जीवन हरियाली में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही मनुष्यता को सर्वोपरी रखने को ले प्रेरित किया। विमल हृदय इंग्लिश पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रावास में सीखे आचरणों को न भूलने की नसीहत दी। शिक्षक दिवाकांत झा ने छात्र एवं छात्राओं के सुखमय भविष्य की कामना की।