- Hindi News
- National
- Dagrua News Approval For Construction Of More Than 100 Roads In Baisi And Dagarua
बायसी और डगरुआ में सौ से अधिक सड़कों के निर्माण को मिली स्वीकृति
विधायक हाजी अब्दुस सुबहान बोले- क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल
बायसी विधायक हाजी अब्दुस सुबहान ने 9 मार्च सोमवार को 2 करोड़ 30 लाख 44 हजार की लागत से बनने वाली सूडीगांव पूरब टोला से सूडीगांव तक जाने वाली 2 किलो मीटर 810 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सड़क के बन जाने से हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा होगी जो जनहित में काफी बेहतर साबित होगा। बायसी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा।
विधानसभा क्षेत्र के बायसी व डगरूआ प्रखंड में सौ से अधिक सड़कों की स्वीकृति कराई है। कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा कई सड़कें प्रगति पर है। उन्होंने आगे कहा कि जो शेष जरूरी सड़कें रह गई हैं, वह भी सुविधा के अनुसार बनेंगे। श्री सुबहान ने कहा कि बायसी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की समस्या नहीं के बराबर रहेगी। कई बड़ी-बड़ी सड़कें जिसकी हालत जर्जर हो चुकी है, उसकी मरम्मत कराई जाएगी।
विधायक श्री सुबहान ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता के प्रति जितनी जवाबदेही विभाग की है, उतनी ही ग्रामीणों की भी बनती है। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष सबनूर आलम, मो. सादाब आलम, अजीम असरफ, खूटीया पैक्स नैयर आलम, संवेदक महाकाल, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, सुमन कुमार आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
बायसी प्रखंड क्षेत्र के सूडीगांव में सोमवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करते विधायक।