अास्था सर्किट ट्रेन अब 30 अप्रैल काे जाएगी
पटना। अार्इअारसीटीसी की अाेर से 24 मार्च काे दक्षिण भारत की यात्रा पर जाने वाली अास्था सर्किट ट्रेन काे काेराेना काे लेकर जारी अलर्ट के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब यह ट्रेन 30 अप्रैल काे रवाना हाेगी। यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, मोकामा, पटना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, बोकारो, हटिया होते दक्षिण भारत तीर्थयात्रा पर जाने वाली थी। अार्इअारसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में जो तीर्थयात्री अपना टिकट बुक करा चुके हैं, वो उसी पर 30 अप्रैल को यात्रा कर सकेंगे।