पाइप हटाने को कहा तो रॉड से कर दिया हमला, जख्मी
पूर्णिया |मारपीट मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज नहीं करने की शिकायत को लेकर रानीपतरा गांव की अमना खातून, पति हबीब बैठा अपनी जख्मी बेटी बेगम खातून (16) के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। पीड़िता की मां ने वहां मौजूद पुलिस कर्मी से बताया कि रानीपतरा के ही अमजद बैठा अपने भिंडी के खेत में पानी पटवन कर रहा था। पानी का पाइप उसके आंगन से ले गया था। फटा पाइप होने के कारण आंगन में पानी भर गया। जिस कारण अमजद बैठा को पाइप हटाने को कहा गया। इसी बात को ले उसने मेरी बेटी की लोहे के रॉड से पिटाई कर दी। जिससे मेरी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।