पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kothi News Bdo Asks For Report On Slow Progress Of Street Drain Construction In 3 Days

गली नाली निर्माण की धीमी प्रगति पर बीडीओ ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड विकास पदाधिकारी कक्ष में गुरुवार को बीडीओ आशीष कुमार की अध्यक्षता में गली नाली से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में गली नाली निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश उपस्थित कर्मियों को दिया।

उन्होंने बैठक में उपस्थित अभियंताओं को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने बैठक में उपस्थित कर्मियों को लोहिया स्वच्छता योजना के तहत शौचालय एवं गली नाली निर्माण को विशेष प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।उन्होंने तीन दिनो के अंदर निर्माण से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन सहित कार्यों का वास्तविक ब्योरा समर्पित करने का निर्देश सभी कर्मियों को दिया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार, पंचायत सचिव रुद्र नारायण मंडल,रविन्द्र प्रसाद यादव,संजय कुमार सिंह, कनीय अभियंता कुमार अभिमन्यु,अमरजीत कुमार,चंदन कुमार सहित अन्य अभियंता,कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव मौजूद थे।

बीकोठी में गली नाली निर्माण कार्य को लेकर समीक्षा बैठक करते बीडीओ।
खबरें और भी हैं...