- Hindi News
- National
- Purnia News Because Of Kareena The State Awarded Shitala Fair Will Not Be Organized
काेराेना की वजह से राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त शीतला मेला का नहीं होगा आयोजन
स्थानीय लाेगों ने निजी स्तर पर मेला लगाने का किया फैसला
प्रखंड क्षेत्र के बेलौरी शीतला मेला को राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद भी इस वर्ष राजकीय महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण नहीं हो पाएगा। उक्त बातों की जानकारी पूर्णिया पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए सरकार द्वारा सभी ऐसे कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है जिससे वायरस फैलने का खतरा हो।
हालांकि मेला हर वर्ष की भांति कमेटी के सदस्यों के द्वारा ही लगाया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रशासन का भरपूर सहयोग इस मेला में रहेगा। लेकिन प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा किसी प्रकार का भी आयोजन इस मेले में नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को इस ऐतिहासिक एकदिवसीय शीतला मेला को लेकर मंदिर परिसर में प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें सदर विधायक विजय खेमका, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, शीतला मेला कमेटी के सदस्य मौजूद थे। बैठक में शीतला महोत्सव को तीन दिवसीय मनाए जाने का निर्णय लिया गया था। पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। मेले में शुद्ध पेयजल महाप्रसाद का वितरण को लेकर कार्यकर्ता संयुक्त रूप से निगरानी रखेंगे। अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए बेलौरी सोनौली सड़क मार्ग पर बैरिकेडिंग किया जाएगा। रेलवे लाइन के बगल में बांस लगाकर भी बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि कोई हादसा न हो। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद देवनाथ, उपाध्यक्ष रिटेन सरकार, सचिव बप्पी घोष, पुजारी प्रहलाद दास, विनोद दास, विष्णु दास, रंजीत दास थे।
पूर्णिया पूर्व के बेलौरी स्थित मां शीतला मंदिर।