पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भैंसुर पर मोबाइल छीनकर भागने का लगाया आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में सरसी थाना क्षेत्र के अक्तियारपुर गांव से आई हीना खातून पति इजराइल ने अपने भैसुर अजीम पर मोबाइल छीनकर भागने का आरोप लगाया।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पति द्वारा प्रताड़ित करने आदि के मामले को लेकर केंद्र आई थी। ससुराल पक्ष से मेरे भैसुर व अन्य सदस्य आए थे। उसी दौरान मेरे भैसुर अजीम उल्टे हमलोगों के साथ गाली गलौज करने लगा।

जब हम लोग समाहरणालय से बाहर निकले तो मेरे भैसुर मेरा मोबाइल छीन कर भागने लगा। तब हमलोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से खदेड़कर पकड़े। लेकिन आरोपी ने मोबाइल छीनने से इंकार किया।

खबरें और भी हैं...