बाइक की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
केनगर| केनगर थाना क्षेत्र के वनभाग से धमदाहा सड़क मार्ग के काझा नर्सरी के समीप एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। इससे साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेशपुर वार्ड 11 निवासी बड़ा हंसदा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बड़ा हांसदा काझा कोठी बाजार यूरिया खाद लाने जा रहा था। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से मृतक के परिजनों द्वारा फर्द बयान लिया जा रहा है।