बाइक सवार अपराधी मोबाइल छीनकर फरार
पूर्णिया | शहर में बाइक सवार अपराधियों द्वारा मोबाइल की छिनतई की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को डॉलर हाऊस चौक से डीएवी स्कूल चौक जा रहे एक साइकिल सवार का मोबाइल पूर्व विधायक राजकिशोर केसरी के आवास के समीप बाइक सवार अपराधियों ने छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित साइकिल सवार बबलू हांसदा ने इसकी लिखित सूचना मधुबनी टीओपी में दी है। उसने बताया कि वह साइकिल से अपने घर मोहम्मदपुर जा रहे थे कि पीछे से बड़ी तेजी से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आया और मेरा मोबाइल छीन कर डीएवी स्कूल की ओर भाग गया। पूछे जाने पर मधुबनी टीओपी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि आवेदन मिला है,पुलिस इसकी जांच कर रही है।