- Hindi News
- National
- Amur News Block Level By Election To Be Held On March 18 Till Further Orders
अगले आदेश तक टला 18 मार्च को होने वाला प्रखंड त्रिस्तरीय उप चुनाव
कोरोना वायरस को लेकर अमौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रिक्त ग्राम कचहरी न्यायमित्र एवं सचिव पद पर 15 मार्च को होने वाली काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी प्रखंड जीपीएस राजेंद्र प्रसाद यादव ने बीडीओ रघुनंदन आनंद ने दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रखंड कार्यालय के सूचना पट पर सूचना प्रकाशित की गई थी जिसमें कहा गया था कि पंचायती राज विभाग विहार पटना एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा जारी निदेश पत्र के आलोक में अमौर प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों में ग्राम कचहरी न्यायमित्र एवं सचिव पद के लिए रिक्त पदों के विरुद्ध प्राप्त आवेदनों की मेघा सूची तैयार कर ली गई है।
इसमें ग्राम कचहरी न्यायमित्र एवं सचिव पद के लिए प्रत्येक पंचायत में वरीयता प्राप्त अभ्यार्थियों को दिनांक 15 को शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ काउंसिलिंग में भाग लेने की सूचना प्रकाशित की गई थी। विभागीय निदेशानुसार कोरोना वायरस को लेकर अगले आदेश तक ग्राम कचहरी न्यायमित्र व सचिव पद पर नियोजन हेतु काउंसिलिंग की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 मार्च को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन भी अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।