पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर्व में रणक्षेत्र बना रहा बुढ़िया चौक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बनमनखी| होली के हुड़दंग में मंगलवार को सरसी का बुढ़िया चौक रणक्षेत्र बना रहा। यहां अदना सी बात लेकर दो पक्षों मे जमकर मारपीट हुई है। सरसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार झा ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के सूचक महादेवपुर पंचायत की सरपंच के पति राजकुमार भगत ने बताया कि गांव के एक मैजिक से चौक पर खड़ी बाइक में हल्की टक्कर लग गई। इस पर बाइक चालक ने मैजिक चालक को थप्पड़ जड़ दिया। मैजिक चालक को थप्पड़ माारता देख कुछ ग्रामीणों ने बाइक सवार केे साथ नोंक- झोंक की।
खबरें और भी हैं...