पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Camp One Day Awareness Campaign From The Homeopathic Medical Association

शिविर होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय जागरूकता अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामबाग स्थित जामा मस्जिद में पूर्णिया होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव डॉ. मनोज केशरी ने बताया कि यह एक दिवसीय नि:शुल्क जागरुकता अभियान चलाकर लोेगों को कोरोना वायरस बचाव के तरीके एवं सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों की भीड़ कोराेना वायरस से बचाव के उपाय जानने पहुंची। शिविर के दौरान डाॅ मनोज ने बताया कि इससे बचने के लिए होमियोपैथिक की आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने इस दवा का निशुल्क वितरण भी किया। उन्होंने बताया कि इस दवा काे लगातार तीन दिनों तक सुबह शाम सेवन करने से एक माह तक सुरक्षित रहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के जानवरों से मनुष्य में फैलने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है।

उन्होंने खाने से पूर्व हाथ को साबून से साफ करने एवं अल्कोहलयुक्त सेनिटाइजर का प्रयोग करने की बात कही। साथ ही खांसते समय मंुह पर टिश्यु पेपर के प्रयाेग की सलाह भी दी। साथ ही संक्रमित व्यक्ति से एक मीटर की दूरी बनाए रखने को भी कहा। शिविर में डाॅ मनोज कुमार केशरी के अलावा डॉ खुर्शीद आलम, डॉ जावेद आलम, डॉ इंतेखाब आलम, डॉ ए इमाम, डॉ आरएस कुमार, डॉ शंकर प्रसाद यादव, डॉ सुरेंद्र मंडल, डॉ बीके घोष, डॉ ए झा, डॉ पुष्पराज कमल, डॉ दीपक, डॉ कृष्णा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...